एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

समस्याओं के हल को पेंशनरों का एकजुट होना जरूरी

Champawat Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की जिला इकाई की बैठक में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी पेंशनरों से एकजुटता की अपील की गई। प्रांतीय पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष आरएस परिहार, संगठन मंत्री केडी शर्मा, मंत्री केडी गुप्ता की मौजूदगी में हुई बैठक में बताया गया कि एसोसिएशन का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं का समाधान तलाशना है। युधिष्ठिर जोशी की अध्यक्षता और डा. बीडी सुतेड़ी के संचालन में हुई बैठक में पेंशनरों के लंबित प्रकरणों का संगठन के माध्यम से समाधान किए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर डा. डीडी जोशी, लोकमणी पंत, डा. बीसी जोशी, जय दत्त भट्ट, भवानी दत्त पुनेठा, टीएस कार्की, रेवाधर जोशी, ललिता प्रसाद पाठक, बीडी फुलारा, सुरेश जोशी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें