बनबसा (चंपावत)। तीन दिन पूर्व दवा लेने घर से बाजार गई एक विवाहिता लापता है। शारदा नहर किनारे उसका शाल और चप्पल मिलने से पति ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। लाइन पार झोपड़ पट्टी निवासी लल्लू फकीर की पत्नी खातून (30) छह दिसंबर को दवा लेने बाजार गई थीं, लेकिन नहीं लौटी। सोमवार को धनुष पुल के पास महिला की शाल और चप्पल मिली। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। मामले की जांच एसआई भोपाल सिंह सम्मल को सौंपी गई है।