एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मीट की अवैध दुकानें बंद कराने के निर्देश

Champawat Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर (चंपावत)। उप जिलाधिकारी जसवंत सिंह राठौर ने नगर पालिका प्रशासन को 19 दिसंबर तक शहर की सड़कों से अतिक्रमण और अवैध तरीके से जगह-जगह खुली मीट की दुकानें हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि नियत समय में नहीं हटाया गया तो 20 दिसंबर से पुलिस फोर्स के साथ अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किए जाने के बावजूद कार्रवाई न किए जाने पर नगर पालिका प्रशासन से नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ शेखर चंद्र जोशी को 19 दिसंबर तक अतिक्रमण और मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी ने कहा है कि इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो 20 दिसंबर से प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई शुरू करेगी। बैठक में ईओ के अलावा पालिका कर्मी बसंत राज चंद, सभासद मुकेश साहू, पूजा निषाद, राजेंद्र रजवार, देवेंद्र सिंह, शोभा देवी, जया देवी, मो. हसीब और सौरभ अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें