पाटी ब्लॉक की 4.26 करोड़ रुपये से बनने वाली पाटी पंपिंग योजना के लिए शासन स्तर से 1.52 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हो गई है। दिसंबर में पाटी पंपिंग योजना का शासनादेश जारी किया था। वर्तमान में पाटी पंपिंग योजना के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
पंपिंग योजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द योजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पंपिंग योजना बनने के बाद लोगों को पानी के लिए दरदर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेंगी। पाटी पंपिंग योजना की लंबाई 23 किमी होगी। इसमें चार से पांच टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद लगभग 3300 लोगों को लाभ मिलेगा।
योजना बनने का शासनादेश जारी होने के बाद पाटी के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वर्तमान में पाटी के ग्रामीण करीब तीन दशक पुरानी योजना से पानी पी रहे हैं। पाटी पंपिंग योजना के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। दो-तीन महीने के भीतर पाटी पंपिंग योजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
तीन ग्राम सभाओं को मिलेगा लाभ
चंपावत। पाटी पंपिंग योजना तैयार होने के बाद तीन ग्राम सभाओं की ग्रामीण जनता को लाभ मिलेगा। पंपिंग योजना से जौलाड़ी, झुडैली आदि के तीस तोक लाभान्वित होगें। इन दिनों ग्रामीणों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
पंपिंग योजना में खर्च होगी 4.26 करोड़ की धनराशि
चंपावत। पाटी ब्लॉक में बनने वाली पंपिंग योजना में जल निगम को 4.26 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसमें से 1.52 करोड़ की धनराशि ही अवमुक्त हो पाई है। पंपिंग योजना बनने के बाद ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।
पाटी पंपिंग योजना के लिए शासन स्तर से 1.52 करोड़ की धनराशि अवमुक्त हो गई है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पंपिंग योजना का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
बीके जोशी, ईई जल निगम, चंपावत।