एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्चों में सीखने की आदतें विकसित करें : डीएम

अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Mon, 08 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से जीजीआईसी सभागार डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी  डॉ. अहमद इकबाल ने अध्यापकों और अभिभावकों से बच्चों में सीखने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। कहा कि सीखने के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम एक अच्छा माध्यम है साथ ही अन्य माध्यमों को भी प्रयोग में लाया जा सकता है।  


उन्होंने बदलते परिवेश में कंप्यूटर के महत्व को बताते हुए कहा कि पूरे विश्व का ज्ञान आज इंटरनेट पर उपलब्ध है। केवल सीखने की रुचि होनी चाहिए। उन्होंने हिमवत्स संस्था की ओर से बच्चों को टैबलेट के माध्यम से दी जा रही शिक्षा को व्यवहारिक बताते हुए कहा कि बच्चों में कंप्यूटर से सीखने की आदत के साथ लिखने की भी आदत बराबर बनाये रखें।
विज्ञापन


कार्यशाला के पहले दिन हिमवत्स संस्था के सचिव डॉ.जीबी बिष्ट ने बताया कि संस्था द्वारा गोद लिए गये विद्यालयों में बच्चों को टैबलेट का व्यवहारिक ज्ञान, कंप्यूटर के माध्यम से हिंदी कहानियां, एजूकेशन डाट कॉम, स्वयं करके सीखना, ई-मेल व इंटरनेट ज्ञान, गणित के सूत्र खोजना आदि सिखाया जा रहा है। डॉ. संतोष जोशी ने सितारों के जीवन चक्र और टेलीस्कोप की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ.ओपी नौटियाल, डॉ.बीडी सुतेड़ी, डॉ.संतोष जोशी, डॉ.बीसी जोशी, डॉ.एमसी जोशी, मनोज कुमार, पीयूष जोशी, ललित मोहन मुरारी, गौरव जोशी, मुक्तेश पंत ने भी विचार रखे। संचालन राजेंद्र गहतोड़ी एवं डॉ.बीसी जोशी ने किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण, बीनू जैन, प्रकाश पुनेठा, जीआईसी, जीजीआईसी, बीएड कॉलेज के छात्र और शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर डीएम ने हिमवत्स संस्था द्वारा प्रकाशित साविद्या पुस्तक का भी विमोचन भी किया।
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें