चुनाव मजिस्ट्रेटों को ईवीएम की ट्रेनिंग दी
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत। विधानसभा चुनाव के नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण एचजी भट्ट, ईवीएम के मास्टर ट्रेनर कमलेश कुमार, राजेश कुमार गोरकेला, गोविंद आर्या ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के विषय में बताया। कहा कि कंट्रोल और बैलेट यूनिट के संयुक्त रूप को ईवीएम कहते हैं। उन्होंने बैलेट यूनिट एवं इसके विभिन्न भागों, रेडी लैंप, स्लाइड स्विच विंडो, केंडिडेट बटन, बैलेट पेपर स्क्रीन के साथ ही इंटर कनेक्ट आदि के प्रयोग के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने कंट्रोल यूनिट के विभिन्न भागों पावर ऑन लैंप, डिस्प्ले सेक्शन, रिजल्ट सेक्शन, बैलेट सेक्शन, बटन कंपार्टमेंट, कवर आदि के प्रयोगों की जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल यूनिट का उपयोग मतगणना में किया जाएगा।
उन्होंने सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया। बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समय पर बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट को उनके बॉक्स से निकालने, बैलेट यूनिट की कनेक्टिंग लीड को कंट्रोल यूनिट से सावधानी पूर्वक जोड़ने, ऑन-ऑफ स्विच को ऑफ करने के पश्चात विभिन्न पार्टियों और उम्मीदवारों के बीएलए की उपस्थिति में मॉकपोल कर वोटिंग शुरू करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि रिजल्ट सेक्शन को सील करने से पहले कंट्रोल यूनिट को ऑफ करना अति आवश्यक है तथा मशीन को फिक्सिंग ग्रीन पेपर से सील करते समय पेपर के बीच भाग पर पीठासीन अधिकारी एवं बीएलए के हस्ताक्षर कराएं।
उन्होंने क्लोज बटन सील, फिक्सिंग बाहरी पट्टी सील, मतदान प्रक्रिया आदि के विषय में
चंपावत। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। बाराकोट, ग्राम पंचायत ठाटा एवं कोट में कुमाऊं सुर सागर कला समिति नरसिंहडांडा के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाटिका और गीतों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान के लिए आमा, बूबू, भाई-बहनों को भी मतदान बूथ तक ले जाने की अपील की। स्वीप कार्यक्रम के सहायक नोडल महेंद्र कुमार गर्ग ने भी क्षेत्र के बीएलओ के साथ लोगों से शत-प्रतिशत मतदान कर गांव और क्षेत्र को प्रथम स्थान पर लाने को कहा।