एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पहाड़ से मैदान तक जंगलों में आग ही आग

ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 27 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। पहाड़ से लेकर मैदान तक जंगलों में आग लगी है। इस दावाग्नि को बुझाने के लिए वन महकमे से लेकर फायरब्रिगेड तक के कर्मी जूझ रहे हैं, लेकिन आग पर काबू पाना टेढ़ीखीर साबित हो रहा है। पहाड़ पर स्वांला से लेकर पाटी क्षेत्र में कई जगह आग की लपटों ने जंगलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं पहाड़-मैदान को जोड़ने वाले ककरालीगेट के जंगलों और वन डिपो में बुधवार शाम को आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए फायरब्रिगेड बुलाई गई है। खबर लिखे जाने तक आग बुझ नहीं सकी थी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा ने बताया कि स्वांला में एक हेक्टेयर से अधिक एरिया में मंगलवार रात आग लग गई। विभागीय टीम और ग्रामीणों के प्रयास से तीन घंटे में आग बुझाई गई। वहीं ककरालीगेट में दीवान वीट में शारदा रेंज, साल डिपो नंबर एक और लीसा डिपो के पीछे भयंकर आग लग गई। तेज हवा के साथ बुधवार अपरान्ह आग धधकी और तेज हवा के चलते यह बढ़ती गई।

वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्या, साल डिपो के अधिकारी लालमणि भट्ट और लीसा डिपो के वन दरोगा रेवाधर मथेला विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डिपो में रखे पानी के दो टैंकरों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। फायरब्रिगेड की भी मदद ली गई। बाद में एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने भी मौका मुआयना कर राहत कार्य का जायजा लिया। फायर सीजन में अब तक चंपावत जिले में 30 हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की भेंट चढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें