एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स की बिजली काटी 

ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Thu, 09 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बल्ब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
 करीब 11 करोड़ की बकाया राशि का भुगतान न किए जाने पर यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) की बिजली काट दी है। दो दिन पूर्व विद्युत विभाग ने शारदा हेडवर्क्स को भुगतान संबंधी नोटिस भी सौंपा था। शारदा हेडवर्क्स कर्मचारियों ने सुरक्षा के तहत बैराज क्षेत्र की बिजली न काटे जाने की मांग की है। उधर, शारदा हेडवर्क्स के अधिकारियों ने यूपीसीएल पर लोहियाहेड पावर हाउस को दिए जाने वाले पानी के एवज में करीब 55 करोड़ की राशि का भुगतान लंबित होना बताया है। 
बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे यूपीसीएल ने शारदा हेडवर्क्स कार्यालय और कालोनी परिसर के साथ ही शारदा बैराज की बिजली काट दी। विद्युत विभाग के एसडीओ बीएम भट्ट ने बताया कि वर्ष 2003 से यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स पर यूपीसीएल का करीब 11.84 करोड़ रुपए बकाया है। उच्चाधिकारियों केे निर्देश पर बृहस्पतिवार को शारदा हेडवर्क्स की बिजली काट दी गई। बिजली कटने से शारदा हेडवर्क्स कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से शारदा हेडवर्क्स परिसर में पेयजल संकट पैदा हो गया है। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि यूपीसीएल पर यूपी सिंचाई विभाग की करीब 55 करोड़ की राशि बकाया है। बताया कि करीब पांच दशक से लोहियाहेड पावर हाउस को दिए जाने वाले पानी सप्लाई का भुगतान यूपी सिंचाई विभाग को नही किया गया है। उन्होंने बताया कि विभागों की तनातनी में शारदा हेडवर्क्स के अधिकारी और कर्मचारी परेशान हैं। शारदा हेडवर्क्स कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि जल्द शारदा हेडवर्क्स की बिजली न जोड़े जाने पर वे लोहियाहेड पावर हाउस की जलापूर्ति बंद करने पर विवश होंगे। उन्होंने सुरक्षा के तहत शारदा बैराज की बिजली सप्लाई काटे जाने को राष्ट्रहित में गलत बताया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह तीन बजे अचानक क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। विभाग केे जेई प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के साथ आंधी चलने से क्षेत्र में तीन स्थानों पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हो गई। अंबेडकर ग्राम फागपुर, कैनाल कॉलोनी, देवीपुरा में पेड़ गिरने से बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। फाल्ट दूर करने के बाद करीब सवा नौ बजे क्षेत्र की बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें