हरिद्वार। घाटों पर अवैध अस्थि प्रवाह कराने वालों के खिलाफ जूना अखाड़े ने कड़ी चेतावनी दी है। अखाड़े के संतों ने कहा है कि यदि बिरला घाट और गंगा पार के घाटों पर अवैध अस्थि प्रवाह कराया गया तो वे ऐसा करने वालों की धुनाई करेंगे। युवा तीर्थ पुरोहित तीन दिन के बाद अवैध
मंगलवार को जूना अखाड़े के महामंत्री श्रीमहंत प्रेम गिरि ने बताया कि बिरला घाट का प्रबंध जूना अखाड़ा करता है। आश्चर्य की बात है कि पुरोहितों का वेश धारण कर ‘अवैध लोग’ यात्रियों को स्टेशन, प्राइवेट बस स्टैंड और चंडी घाट से लाकर अमान्य घाटों पर अस्थि प्रवाह कराकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। पहले भी नागा साधुओं ने बिरला घाट और रोड़ी मैदान में ऐसे युवकों की पिटाई की थी। अब पुन: बिरला घाट से यह काम शुरू किया जाएगा। किसी भी सूरत में हरकी पैड़ी और कनखल सती घाट के अलावा अन्य घाटों पर अस्थि प्रवाह नहीं होने दिया जाएगा।
युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने चेतावनी दी है कि गऊघाट, कुशाघाट, सुभाष घाट, चंडी घाट आदि पर अवैध अस्थि प्रवाह करने वाले पुरोहित बाज आ जाएं। तीन दिन का समय देते हुए उन्होंने कहा यदि उसके बाद युवा पुरोहितों का दल स्वयं घाटों पर जाकर अवैध अस्थि प्रवाह कराने वालों को खदेड़ेगा। पुरोहितों की गद्दियों पर जाकर भी अवैध अस्थि प्रवाह कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। जो लोग पैतृक कर्मकांड के लिए नियत कुशावर्त और गऊघाट पर अस्थि प्रवाह कराते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।