हरिद्वार। जीआरपी पुलिस ने गश्त के दौरान स्टेशन में एक जहर खुरान को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को जहर खुरान के पास से काफी संख्या में नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। जीआरपी पुलिस जहर खुरानों के खिलाफ अभियान चला रही है। बुधवार रात को गश्त के दौरान जीआरपी पुलिस ने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखा। शक होने पर जीआरपी के सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 60 नशे की गोलियां पुलिस को बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि पकड़ा युवक हीरालाल पुत्र रामलाल ग्राम गोलाघाट थाना जलालपुर सुल्तानपुर का निवासी है। थाना प्रभारी जीआरपी देवेंद्र नबियाल ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।