एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेरठ में बरामद हुईं रुड़की की दो बाइक

Haridwar Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुड़की। रुड़की से चोरी दो मोटर साइकिलें दौराला (मेरठ) पुलिस ने वाहन चोरों के कब्जे से बरामद की हैं। दौराला पुलिस ने 29 सितंबर को वाहन चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। रुड़की पुलिस की एक टीम आरोपियाें से पूछताछ कर लौट आई है। अब पुलिस वाहन चोरों को बी वारंट पर रुड़की लाने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला पुलिस ने 29 सितंबर को वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइक और तीन कारें बरामद की गई थीं। दौराला पुलिस ने वाहनों की जांच की तो पता चला कि दो बाइक रुड़की से चोरी हुई थी। जिनमें से एक बाइक गंगनहर कोतवाली और दूसरी सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई थी। वहां की पुलिस ने 12 अक्तूबर को इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस सूचना पर कोतवाली पुलिस के एसआई केदार सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ दौराला पहुंचे। एसआई केदार चौहान ने बताया कि उन्होंने जेल में बंद सद्दाम, परवेश निवावी मंसूरपुर, राहुल निवासी खतौली और गौरव उर्फ शेखर निवासी गाजियाबाद से पूछताछ की। आरोपियाें ने बताया कि उसने कोतवाली क्षेत्र से डिस्कवर बाइक चोरी की थी। यह बाइक चाहतखान निवासी मोहल्ला मिर्दगान निवासी मंगलौर की थी। दूसरी बाइक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें