एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एटीएम बदल निकाले 76 हजार

Haridwar Updated Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कोलकात के एक व्यक्ति के खाते से टप्पेबाजों ने 76 हजार की रकम निकाल ली। रकम निकालने के लिए गांधी कालोनी के एक व्यक्ति के खाते का इस्तेमाल किया गया। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने गंगनहर पुलिस को इसकी सूचना दी।
कोलकाता निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में नौकरी करता है। शनिवार को वह गंगनहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि ठगों ने उसका एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से 76 हजार धनराशि रुड़की निवासी एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने यह धनराशि निकाल ली। यह धनराशि रामनगर के एक एटीएम से निकाली गई। पीड़ित से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने गांधी कालोनी निवासी व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों ने रामनगर स्थित एटीएम सेे उसका एटीएम कार्ड भी बदल लिया था। पुलिस का मानना है कि ठग गिरोह ने दोनों को बेवकूफ बनाकर इनके खाते का इस्तेमाल कर धनराशि निकाली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें