एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बस परिचालक पर मुकदमा

Haridwar Updated Mon, 04 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

बहादराबाद। चलती बस से छात्रा को धक्का देने के आरोपी बस परिचालक के खिलाफ बहादराबाद पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने बस परिचालक पर बदसलूकी करने और पास होने के बावजूद चलती बस से धक्का देने का आरोप लगाया है।
बहादराबाद थानाध्यक्ष विद्या भूषण नेगी ने बताया कि एक मार्च को रुड़की स्थित अपने शिक्षण संस्थान में जाने के दौरान रसूलपुर, लक्सर निवासी छात्रा अपनी साथी छात्रा के साथ बहादराबाद से उत्तराखंड रोडवेज की बस में चढ़ी थी। दोनों छात्राओं के पास बस का पास था। छात्रा का आरोप है कि बस में चढ़ने के बाद उनके साथ बदसलूकी की गई और धक्का देकर उन्हें चलती बस से बाहर कर दिया गया। इससे छात्रा के हाथ में भी चोट आई। पुलिस ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिचालक ऋषिकेश डिपो का बताया जा रहा है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि परिचालक फिलहाल ड्यूटी पर गया है। मुकदमा दर्ज होने की स्थिति में ड्यूटी से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें