एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उमड़ा कांवड़ियों का सैलाब

Haridwar Updated Wed, 06 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरिद्वार। शारदीय कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण शुरू हो गया है। मंगलवार को हरिद्वार में लाखाें कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। चारों ओर कांवड़ियों की भीड़ नजर आ रही है। लेकिन यह कांवड़िए इतने शांत हैं कि बम-बम के स्वर भी न के समान उच्चारित किए जा रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन विभिन्न शिवालयों में रविवार को गंगाजल चढ़ाया जाएगा। दूरस्थ भागों से आए अधिकत्तर कांवड़िए बृहस्पतिवार तक वापस लौट जाएंगे। इस नाते चरम काल के अब केवल दो दिन हैं। समूचे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली राज्य से भी खासी संख्या में कांवड़ियों का आगमन हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश जहां अब भी बेहद कम है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और सटे बिहार से बड़ी संख्या में कांवड़िए जल भरकर वापस लौट रहे हैं। कांवड़ियों की सर्वाधिक भीड़ हरकी पैड़ी पर है। यहां से शिव सेतु और शताब्दि सेतु होते हुए कांवड़िए चंडी घाट के रास्ते वापसी का मार्ग पकड़ रहे हैं। हरिद्वार-रुड़की मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बहुत कम है। अनुमान है कि मंगलवार रात तक करीब पांच लाख कांवड़ियों ने जल भर लिया है। आने वाले तीन दिनों में डाक वाहनों से भी कांवड़िए पहुंचेंगे। भारी भीड़ के चलते हरिद्वार की धर्मशालाओं, आश्रमों और होटलों में पैर रखने तक की जगह नहीं रह गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें