एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार, फैक्ट्री कर्मचारी गिरफ्तार

Haridwar Updated Mon, 18 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरिद्वार। अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक सिडकुल की एक फैक्ट्री का कर्मचारी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह किशोरी के परिवार की गरीबी का फायदा उठाकर उससे लगातार दुष्कर्म कर रहा था। इसके साथ ही उसने किशोरी को इस संबंध में मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। किशोरी ने अपने भाई को मामले की जानकारी दी जिसपर रानीपुर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी राजेश यादव निवासी दुर्गागंज उत्तर प्रदेश सिडकुल की एक कंपनी में कर्मचारी है। वह थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में किराए पर रह रहा था। इसी दौरान उसने बगल में रहने वाले अनुसूचित जाति परिवार की एक किशोरी के साथ मौका पाकर दुराचार किया। किशोरी के पिता और माता परिवार चलाने के लिये सिडकुल में काम करते थे। घर में अकेला होने और गरीबी का फायदा उठाकर आरोपी किशोरी के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर उसने किशोरी को डरा धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। परेशान किशोरी ने किसी तरह पूरा किस्सा अपने भाई को बताया। मामले की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार सन्न रह गया और रानीपुर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें