एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जर्जर बिजली तारों से ग्रामीणों को खतरा

Haridwar Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नारसन। खेड़ाजट के ग्रामीण 35 सालों से जर्जर विद्युत तारों से परेशान हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक से तारों को बदलने की मांग करने के बावजूद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

खेड़ा जट के ग्रामीण हरेंद्र, यशपाल, बबलू, ओमपाल, कुलदीप आदि ने बताया कि उनके गांव में करीब 35 साल पहले बिजली आई थी। इतना समय गुजर जाने के बावजूद सप्लाई लाइन की तारों को नहीं बदला गया। हालत यह है कि जर्जर तारें आए दिन टूटकर नीचे गिरती रहती हैं, जिससे ग्रामीणों के लिए हरदम खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि तारों में फाल्ट आने पर बार-बार ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि वह गांव में विद्युत तारों को बदलने के लिए सालों से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक किसी ने उनकी समस्या का समाधान करने की जहमत नहीं उठाई। इस संबंध में ऊर्जा निगम के जेई राम मनोहर शर्मा का कहना है कि विद्युत तारों को बदले जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही विद्युत तारों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें