एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तबाही का मंजर देखने पाक से पहुंचा दल

Haridwar Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरिद्वार। उत्तराखंड में आई आपदा की खबरों को टीवी-अखबारों में देखा-पढ़ा तो पाकिस्तान से पांच सदस्यीय दल हरिद्वार पहुंच गया। मदद और सहयोग के लिए प्रभावित क्षेत्र में भी जाना चाहा। लेकिन, स्थिति खराब होने के चलते नहीं जा पाए। दल के मुखिया ने बताया कि पाकिस्तान भारत को एक साल के भीतर मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा देगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि के गेस्ट हाउस में ठहरे पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के अध्यक्ष जेठानंद डूंगरमल कोहिस्तानी ने शुक्रवार को बताया कि तबाही की खबरें सुनकर उनसे रहा नहीं गया और परिवार के चार सदस्यों के साथ 22 जून को भारत पहुंच गए। 27 जून को हरिद्वार पहुंचे। यहां से प्रभावित क्षेत्रों में जाने का कार्यक्रम बनाया। लेकिन, साधन नहीं मिला। अब 29 जून का कार्यक्रम बनाया गया है। इससे पहले वह सात बार भारत आ चुके हैं। कोहिस्तानी ने बताया कि पाकिस्तान सरकार एक साल में भारत को मोस्ट फेवरेट नेशन का दर्जा देगी। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इसके लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।
इनसेट
बड़े ईमानदार, छोटे भ्रष्ट
पाकिस्तान हिंदू काउंसिल के अध्यक्ष कोहिस्तानी ने बताया कि पाक में छोटे स्तर के अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्ट हैं। जबकि बड़े अफसर बेहद ईमानदार हैं। पाक की समस्त जनता भारत के साथ मधुर संबंध बनाना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें