एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ही निकले कॉपर चोर

hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 14 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
कॉपर चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

हरिद्वार। सिडकुल की केकेजी इंडस्ट्रीज से सौ किलो कॉपर ले उड़े दो सिक्योरिटी गार्ड एवं दो कबाड़ी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर तीन स्थित कंपनी के मैनेजर विपिन सिसौदिया ने कॉपर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को किरबी चौक पर चेकिंग में जुटी पुलिस टीम ने एक ऑल्टो कार को रोकना चाहा लेकिन चालक ने रोकने की बजाय कार दौड़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार रोक ली। तलाशी लेने पर चोरी हुआ कॉपर बरामद हुआ। कार सवार कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड आशुतोष पुत्र रतिपाल निवासी कांठ, शाहजहांपुर यूपी, योगेंद्र पुत्र तिलक राम निवासी गांव हेमपुर नानक बड़ापुर बिजनौर हाल निवासीगण गांव रोशनाबाद, कबाड़ी गुलफाम पुत्र इरफान निवासी गांव रोशनाबाद एवं कादिर पुत्र कय्यूम निवासी मोहल्ला पाडली गंगनहर को रुड़की में पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कॉपर को सिक्योरिटी गार्डों ने ही चोरी कर कबाड़ी गुलफाम एवं कादिर को औने पौने दाम में बेचा था। ये अब ज्वालापुर में कॉपर को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम में एसआई दीपक कठैत, कांस्टेबल संजय, इकबाल, मनीष, वीरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें