एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डेंगू ने ली एक और जान

अमर उजाला, हरिद्वार। Updated Tue, 15 Oct 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जिले में डेंगू ने एक और जान ले ली है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बच रहे हैं। जनपद में डेंगू से आठवीं मौत पर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार तहसील के गांव रोशनपुरी निवासी 21 वर्षीय आदेश (पुत्र अनिल कुमार) को तीन दिन पहले बुखार हुआ था। परिजनों ने उसे देशरक्षक चौराहे (कनखल) के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, हालत में सुधार नहीं हुआ।

निजी अस्पताल से डाक्टरों ने उसे महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया। जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। आदेश के मामा राजू सिंह विराठिया ने बताया की जांच रिपोर्ट में आदेश में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र में डेंगू पर काबू न पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुषमा गुप्ता का कहना है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, क्षेत्र का निरीक्षण कर लार्वा नष्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें