एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राइफल लेकर पहुंचा समर्थक

अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 25 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी बार विधायक बनने के लिए जनता की अदालत में जा रहे खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए हैं। बुधवार को नामांकन के दौरान उनका एक  समर्थक लाइसेंसी राइफल के साथ पहुंचा।  इस पर समर्थक के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि अब तक हथियार जमा न करने पर कुंवर प्रणव चैंपियन को भी नोटिस जारी किया गया है।    
   
बुधवार को खानपुर के पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इस दौरान उनका एक समर्थक उनके वाहन में राइफल के साथ नजर आया। यह बात मीडिया में उजागर हुई तो अधिकारी हरकत में आए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ के निर्देश पर प्रणव के समर्थक विकास कुमार के खिलाफ सिडकुल थाना में अनाधिकृत रूप से शस्त्र लेकर चलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने चुनाव के बावजूद लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करने पर कुंवर प्रणव को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक प्रणव ने शस्त्र जमा नहीं कराए तो लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। इनमें केवल कुंवर प्रणव और उनकी पत्नी के नाम मौजूद एक-एक शस्त्र को रखने की छूट दी गई है। प्रशासन के अनुसार परिजनों के पास कुल सात शस्त्र लाइसेंस हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें