एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कंपनी बनाकर पैसा हड़पने पर भड़के घमंडपुर के ग्रामीण

Updated Sun, 29 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत घमंडपुर गांव में एक कंपनी द्वारा लोगों का जमा पैसा नहीं दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी के एजेंट को कोतवाली पहुंचाया। उन्होंने कंपनी पर आरडी खोलकर लोगों का पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। लोगों ने पुलिस से फर्जी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें पैसा लौटाने की गुहार लगाई। पुलिस ग्रामीणों की तहरीर पर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत घमंडपुर गांव के ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस को मामले में तहरीर दी। ग्रामीण भीम सिंह, अनीता देवी, प्रदीप कुमार व धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि गत पांच साल पूर्व गांव में रूद्राणी निधि नाम की एक कंपनी खुली थी, जिसमें गांव की एक महिला एजेंट के रूप में काम करती है। उन्होंने कहा कि एजेंट के माध्यम से 80 ग्रामीणों ने कंपनी में आरडी खोली। आरडी की समयावधि पूरा होने पर जब ग्रामीण कंपनी में पहुंचे तो कंपनी ने उन्हें चेक थमा दिए। ग्रामीणों ने कहा कि जब वे चेक अपने खातों में जमा कराने के लिए बैंक गए तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उनको मिले हुए चेक फर्जी हैं। चेक फर्जी होने पर ग्रामीण रविवार को कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो एजेंट ने बताया कि कंपनी का मालिक तो भाग गया है। आक्रोशित ग्रामीण एजेंट को लेकर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से उन्हें उनका पैसा वापस दिलाने की मांग की।
कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने एजेंट से कंपनी के मालिक को बुलाकर दो-तीन दिन के भीतर ग्रामीणों का पैसा वापस लौटाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि ग्रामीणों का पैसा नहीं लौटाया गया तो एजेंट और कंपनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें