एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नैनीडांडा में कुलदीप अध्यक्ष, अशोक सचिव निर्वाचित

Updated Thu, 31 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

धुमाकोट। थानसिंह रावत राजकीय डिग्री कॉलेज नैनीडांडा पटोटिया में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अपना परचम लहरा दिया है। एबीवीपी प्रत्याशी कुलदीप सिंह ने अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रत्याशी प्रीति को पांच मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। सचिव पद पर भी एबीवीपी प्रत्याशी अशोक सिंह ने एनएसयूआई प्रत्याशी सागर ध्यानी को 23 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते एबीवीपी के कुलदीप सिंह को 141 वोट पड़े, जबकि एनएसयूआई की प्रीति को 136 वोट मिले। सचिव पद पर विजयी अशोक सिंह को 147 और प्रतिद्वंदी सागर ध्यानी को 124 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के तरुण गौड़ ने एबीवीपी प्रत्याशी रिंकी को पराजित कर जीत दर्ज की। तरुण को 141 और रिंकी को 130 मत हासिल हुए।
सहसचिव पद पर एबीवीपी की कु. संगीता ने एनएसयूआई के सुबोध कुमार को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की किरन ने एनएसयूआई के सुनील सिंह बिष्ट को हराया। यूआर पद पर एनएसयूआई के जयदेव कुमार ने एबीवीपी के राकेश सिंह को पराजित किया। छात्रा प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी की कु. पूजा (140) ने एनएसयूआई की पूजा (136) को चार मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

विजयी प्रत्याशियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और विजय जुलूस निकाला। निर्वाचन अधिकारी डा. राजपाल सिंह रावत ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर संतोष जताया। प्राचार्य डा. डीडी जोशी ने विजयी प्रत्याशियों को पद की शपथ दिलाई।
इस दौरान नायब तहसीलदार टीएस नेगी, थाना निरीक्षक लक्ष्मण सिंह कठैत, सब इंस्पेक्टर विकसित पंवार, सह चुनाव प्रभारी डा. अंजना शर्मा, पीठासीन अधिकारी पवन कुमार, डा. मोहन कुकरेती, डा. अर्चना, डा. सीमा नेगी, डा. मनोज नैनवाल, सीपी ध्यानी, मिथिलेश आदि मौजूद रहे।

फोटो
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें