एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भारत बंद आज, व्यापारी भी देंगे समर्थन

Nainital Updated Thu, 20 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने एफडीआई, रसोई गैस में कटौती और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ भारत बंद के तहत आज सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, स्कूल-कालेजों को बंद कराने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने भी बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने बताया कि बंद को लेकर पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर में बंद का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल पिथौरागढ़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत रुद्रपुर, पूरन चंद्र शर्मा नैनीताल और अनुशासन समिति अध्यक्ष नवीन दुम्का लालकुआं में बंद का नेतृत्व करेंगे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे रमन मार्केट में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। पूरे बाजार को बंद कराने के बाद जनसभा होगी। विधायक बंशीधर भगत ने केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों से आगे आने की अपील की है।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता गजराज बिष्ट, जिला महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष भुवन भंडारी, हरेंद्र दरम्वाल, उमेश शर्मा, कुंदन चुफाल, विजय प्रकाश, हुकुम सिंह कुंवर, तरुण बंसल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रकाश रावत, विकास भगत, शंकर कोरंगा समेत तमाम लोग मौजूद थे। इधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई, नगर इकाई, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश इकाई, किराना व्यापार मंडल कुमाऊं इकाई और फुटकर व्यापारी जनकल्याण समिति ने भी समर्थन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें