एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टप्पेबाज किशोरों को ढूंढते थकी पुलिस

Nainital Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बना है। हल्द्वानी में गोलचा कंपाउंड के पास एक मई को हुई सात लाख की टप्पेबाजी के बाद चार महीने में एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन खुलासा एक का भी नहीं हुआ। रामनगर में मुरादाबाद के भातु गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद आस जगी थी कि अन्य घटनाओं का भी खुलासा होगा लेकिन हुआ उलटा। कई गैंग आज भी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किशोर गैंग की कमान बड़े गैंग के हाथ में बताई जा रही है मगर पुलिस इसे ट्रेस नहीं कर पाई है। किशोर गैंग के अलावा भी कई गैंग यहां सक्रिय हैं। टप्पेबाजी को बनाई स्क्वाएड टीम भी टप्पेबाजों की धरपकड़ के लिए जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें