एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छात्रनेता के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा

Nainital Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। एमबी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विरेंद्र सिंह बिष्ट की जीत पर खुशी जाहिर करने के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से हवा में फायर करने के आरोप में छात्रनेता चतुर बोरा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि चतुर के खिलाफ जांच की जा रही है। पुलिस पर फायरिंग और पथराव करने के बाद छात्रनेता चतुर बोरा अपने समर्थकों के साथ रिवाल्वर से फायर कर दहशत फैलाने का काम किया है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चतुर ने अराजकता को बढ़ावा दिया हैं। सीओ डोबाल ने बताया कि चतुर बोरा का लाइसेंसी रिवाल्वर छात्रसंघ चुनाव होने के कुछ दिन पहले ही कोतवाली पुलिस ने जमा करा लिया था। चतुर ने बीती रात साथी का रिवाल्वर लेकर हवा में फायर किया था।

फायरिंग, पथराव में छात्रों पर मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। बुधवार देर रात एमबी कालेज के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम घोषित होने के दौरान जगदंबा नगर में पुलिस पर फायरिंग और पथराव करने के मामले में अज्ञात छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर उपद्रवी छात्रों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने बताया कि बुधवार रात सख्ती के बावजूद पुलिस पर फायरिंग की गई। छात्रों ने शहर का माहौल खराब के प्रयास किए थे। पुलिस पर फायरिंग और सिपाही के चोटिल होने के मामले में कालेज के छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें