हल्द्वानी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सोमवार को वरिष्ठ नागरिक चेतना समिति, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति और आकृति केयर सेंटर के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुए। वरिष्ठ नागरिक चेतना समिति ने आवास विकास में पौधा रोपण किया। जिलाधिकारी निधिमणि त्रिपाठी ने पौधरोपण का शुभारंभ करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक वट वृक्ष के समान हैं। उनका आशीर्वाद ही बच्चों का भविष्य सुखद बनाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने वृक्षारोपण कर हल्द्वानी को हरा भरा करने में अपनी सहभागिता दी है। सिटी मजिस्ट्रेट उदय सिंह राणा ने कहा कि हमें वरिष्ठ नागरिकों को वही सम्मान देना चाहिए, जैसा कि हम अपने लिए उम्मीद करते हैं। वरिष्ठ नागरिक चेतना समिति के एमसी पांडे और एचएस पंत का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपर मुख्य नगर अधिकारी बीएस चलाल मौजूद थे। बैंक आफ बड़ौदा ने समिति को 15 हजार रुपये का ड्राफ्ट भेंट किया।
आकृति केयर सेंटर में वृद्ध दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बुजुर्गों की अंताक्षरी, कुर्सी दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं हुई। अंताक्षरी प्रतियोगिता में पुरुष और महिलाएं बराबर रही। कुर्सी दौड़ में रूपनगर के बीडी जोशी प्रथम, जजफार्म के एलएस बिष्ट द्वितीय, एससी पांडे को तीसरा और डीएन तिवारी को विशेष पुरस्कार मिला। महिलाओं में जजफार्म की मीना तिवारी प्रथम, रेवती देवी द्वितीय और रूपनगर की राज मेहता को तृतीय स्थान मिला। रेनू खोलिया, कुसुम दिगारी, रुचि राठौर और भगवती बिष्ट समेत कई बुजुर्ग मौजूद थे।
पनेरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सुभाष नगर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त दवाएं वितरण की गई। डा. गिरीश पनेरू, डा. पंकज वर्मा, डा. संगीता पनेरू ने बुजुर्गों के ब्लड शुगर, जोड़ों के दर्द, मानसिक तनाव और लीवर संबंधी बीमारियों की जांच की। कैंप में 200 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान प्रकाश साहनी, तारा दत्त पांडे, प्रेम पनेरू, धनीराम सुयाल, धर्मानंद बेलवाल समेत कई लोग मौजूद थे। नवाबी रोड स्थित अरुणोदय धर्मशाला में वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति ने वृद्ध दिवस मनाया। आसाम के सेवानिवृत्त जीडीपी भवानी शंकर खर्कवाल, समिति अध्यक्ष वीबी श्रीवास्तव, रमेश मठपाल, गौरीशंकर चड्डा, मुरली बाबा मौजूद थे।