एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एमबी कालेज ने एसएसजे अल्मोड़ा को 11-5 से रौंदा

Nainital Updated Tue, 02 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। नाकआउट मुकाबले में अल्मोड़ा परिसर की टीम ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर को, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ ने काशीपुर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर ने बागेश्वर तथा एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ को 20-12 से पराजित किया तथा दूसरे सेमीफाइनल में एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी ने एसएसजे परिसर अल्मोड़ा को 11-5 से पराजित किया। मंगलवार को प्रात: नौ बजे से एमबीपीजी कालेज और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट उदय सिंह राणा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। कालेज के प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी और क्रीड़ा प्रभारी डा. नवीन भगत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डा. नागेंद्र शर्मा, डा. डीडी जोशी, डा. कमरुद्दीन, लियाकत अली, डा. डीएस कुंवर, डा. वाईसी सिंह, डा. कमला पंत, डा. रश्मि पंत, डा. ललिता जोशी, पुष्कर गौड़ एवं डा. एचसी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें