एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लड़ने के बाद पी शराब, एक गायब

Nainital Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। घर से घूमने निकले चचेरे तहेरे भाई आपस में लड़ पड़े। लड़ने के बाद तीनों ने शराब पी और दो भाई अपने घर चले गए। जबकि तीसरा रोडवेज बस स्टैंड के पास से गायब हो गया। बुधवार देर रात युवक के गायब होने के उसका मोबाइल भी बंद हो गया। युवक यहां रामपुर रोड पर बहन के घर आया था। उसके गायब होने से बहन और जीजा के होश उड़ गए। मामला संदिग्ध लगने पर जीजा ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने गंभीरता सेे लेते हुए दोनों चचेरे भाईयों को हिरासत में ले लिया। दोपहर बाद मालूम हुआ कि गायब युवक बरेली में है। युवक के मिलने के बाद पुलिस ने भाईयों को छोड़ दिया। रामगढ़ निवासी एक युवक दिल्ली में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले वह छुट्टी लेकर यहां रामपुर रोड में अपनी बहन के घर आया था। उसके चचेरे भाई भी यहीं रहते हैं। बुधवार शाम युवक चचेरे भाईयों के साथ घूमने निकला। देर रात तीनों किसी बात को लेकर लड़ गए लेकिन एक साथ बैठकर तीनों ने शराब भी पी। रामगढ़ का युवक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। मोबाइल बंद होने से उसकी बहन भी परेशान हो गई। लड़ने और शराब पीने के बाद युवक के गायब होने के मामले को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें