एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेल मंत्री के इंतजार में रुकी है रेल

Nainital Updated Thu, 20 Dec 2012 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। रेल मंत्री के इंतजार में सभी तैयारियों के बावजूद लालकुआं-बरेली ब्राडगेज ट्रेन नहीं चल पा रही है। संचालन को लेकर रेलवे के अधिकारी केवल आश्वासन ही दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रेल मंत्री का अब तक कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। उधर, सांसद केसी सिंह बाबा का कहा है कि रेलमंत्री के आने की संभावना बहुत कम है। हालांकि बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे जीएम वी.रामचंद्रन काठगोदाम स्टेशन पहुंच रहे हैं। जीएम 27 दिसंबर को नैनीताल में होने वाले सांसदों की बैठक की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं। इस बैठक में इज्जतनगर मंडल के 17 सांसद भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं-बरेली ब्राडगेज ट्रैक पर एक जनवरी से संचालन बंद पड़ा है। पहले कहा मार्च, फिर मई-जून के महीने का आश्वासन भी झूठा निकला। जबकि ट्रेन, मालगाड़ी का ट्रायल, रेलवे संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण आदि भी पूरा हो गया पर ट्रेन नहीं चली। जबकि ट्रेन चलाने की अनुमति मिलने पर 24 घंटे के अंदर कम से कम तीन जोड़ी ट्रेन चल सकती है। पर कथित तौर पर रेल मंत्री पवन बंसल का समय नहीं मिल पाने के कारण ट्रेन नहीं चल पा रही है। रेल अधिकारी भी किसी दूसरे से उद्घाटन की औपचारिकता पूरी कर ट्रेन चलाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। अब रेल मंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी तलवार लटकती दिख रही है। नैनीताल सांसद केसी सिंह बाबा ने बताया कि रेल मंत्री के उद्घाटन करने की संभावना बेहद कम है। 27 दिसंबर के सांसदों के सम्मेलन से पहले ट्रेन चल सकती है? के सवाल पर बाबा का कहना है कि इस बारे में गुरुवार को ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें