एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चार बैरियर तोड़कर उपनिरीक्षक को मारी टक्कर

Nainital Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामनगर। गोवंशी जानवरों को कैंटर में ठूंसकर ले जा रहे दुस्सहासी चालक ने शुक्रवार को पुलिस का घेरा तोड़कर एक उपनिरीक्षक को गाड़ी की टक्कर से जख्मी कर दिया। रामनगर, काशीपुर सीमा के चार बैरियर तोड़ने के साथ ही सड़क किनारे खड़ी एक आल्टो कार को टक्कर मारकर चालक भागने में कामयाब रहा, मगर पुलिस ने उसके एक संदिग्ध साथी को रामनगर में दबोचकर पूछताछ शुरू कर दी है। कैंटर चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि रामनगर से काशीपुर की तरफ जा रहे कैंटर संख्या यूके-04-सीए- 3807 में बड़ी संख्या में गोवंशीय पशु ठूंसे गए हैं। इन्हें गोकशी के लिए यूपी ले जाया जा रहा है। तुरंत सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। रामनगर में पीरूमदारा, हल्दुआ और काशीपुर की सीमा में केलामोड़, पैगा चौकी के बैरियर गिरा दिए गए। हर आते-जाते वाहन की चेकिंग की गई। मुखबिर के दिए गए नंबर का कैंटर जब सामने आया तो पहले पीरूमदारा चौकी में उसे रोका गया, मगर दुस्साहसी चालक बैरियर और यहां तैनात उपनिरीक्षक को टक्कर मारकर आगे निकल गया।
वायरलेस से आगे की तीन चौकियों को सूचना दी गई, लेकिन चालक पहले हल्दुआ, फिर केलामोड़ और अंत में पैगा चौकी का बैरियर भी तोड़कर भाग निकला। सुबह सात बजे के आसपास यह घटना हुई। बीच में चालक ने एक अल्टो कार को भी साइड से टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया है। पीरूमदारा पुलिस चौकी पर तैनात एसआई खूब सिंह का जख्मी हालत में अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट ने कोतवाली में चालक के खिलाफ जानलेवा हमले और गो तस्करी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी चालक के साथ संलिप्तता के शक में दोपहर में पुलिस ने मुरादाबाद के भोजपुर निवासी मुनव्वर कुरैशी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें