एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक और मैक्सी सीज, 32 चालान

Nainital Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। सख्ती के बाद भी शहर में फिटनेस फेल और ओवरलोड वाहनों के संचालन पर ब्रेक नहीं लगा है। परिवहन विभाग की टीम ने अलग-अलग रूटों पर चेकिंग अभियान चलाकर बुधवार को फिटनेस फेल, ओवर लोड ट्रक, मैक्सी कैब और टैंपो को मिलाकर 32 वाहनों के चालान किए। जबकि दो गाड़ियां सीज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह और परिवहन अधिकारी संदीप वर्मा के निर्देशन में दो टीमों को विभिन्न रूटों पर चेकिंग को भेजा गया। एआरटीओ गुरुदेव सिंह ने बताया कि जांच में एक ट्रक और दो मैक्सी कैब वाहन फिटनेस फेल मिले थे, जिन्हें सीज कर दिया गया है। एक आटो को ओवर लोडिंग और एक ट्रक को पेपर प्रस्तुत न करने पर बंद किया गया है। इसके अलावा परमिट शर्त के उल्लंघन पर 11, टैक्स जमा न करने पर 10, लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर पांच और ओवरलोडिंग कर रहे छह वाहनों का चालान हुआ।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें