हल्द्वानी। पड़ोस में रहने वाली महिला को बच्चों सहित घर में घुसकर लाठी डंडे और पत्थरों से पीटने वाले दंपति को लामाचौड़ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत दे दी गई।
मुकदमे के अनुसार फतेहपुर निवासी राधा देवी 17 फरवरी को दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोसी विजय कुमार और उसकी पत्नी लीला देवी वहां पहुंचे। उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने करने पर लाठियों से उस पर हमला कर दिया। घर पर पथराव भी किया। जिससे राधा देवी बुरी तरह घालय हो गई। हमले में छोटे बच्चों को भी चोट आई। हंगामा होने पर दोनों वहां से भाग निकले। पीड़ित राधा देवी ने बेस अस्पताल में इलाज करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को लामाचौड़ चौक से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।