नैनीताल। कुमाऊं विवि की ओर से बीएड की वर्ष-2012 प्रवेश परीक्षा के लिए 31 मार्च की तिथि तय की है। परीक्षा में 14303 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के लिए 19 शहरों में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पर्यवेक्षक तथा सह पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जा चुकी है।
कुविवि के प्रति कुलपति प्रो.एचएस धामी ने बताया एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में 1430, पीजी कालेज बागेश्वर में 801, एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में 2000, महिला डिग्री कालेज हल्द्वानी में 300, आम्रपाली इंस्टीट्यूट में 360, आरएच राजकीय महाविद्यालय काशीपुर में 1200, सीटी कन्या डिग्री कालेज काशीपुर में 494, जीबी पंत इंटर कालेज काशीपुर में 200, डीएसबी परिसर नैनीताल में 801, पीजी कालेज पिथौरागढ़ में 1457, पीजी कालेज रामनगर में 836, एसबीएस पीजी कालेज रुद्रपुर में 650, सनातन धर्म कन्या डिग्री कालेज रुद्रपुर में 356, पीजी कालेज रानीखेत में 549, पीजी कालेज खटीमा में 1360, राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट में 254, पीजी कालेज लोहाघाट में 494, सूरजमल कन्या महाविद्यालय किच्छा में 425, पीजी कालेज बेरीनाग में 336 समेत कुल 14303 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
प्रो.धामी ने बताया परीक्षार्थी कुविवि की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूूडब्ल्यूू.केयूएनटीएल.इन के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा परीक्षा के बाद त्वरित परिणाम तथा काउंसिलिंग के बाद सत्र नियमन के प्रयास किए जाएंगे।