एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र लापता

Nainital Updated Mon, 18 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नैनीताल। मल्लीताल टेलीफोन एक्सचेंज क्षेत्र में रहने वाला छात्र तीन दिनों से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने रविवार को उसकी गुमशुदगी मल्लीताल कोतवाली में दर्ज करा दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संजय सिंह सौन (17) पुत्र भवान सिंह सौन डीएसबी परिसर में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। यहां अपने ताऊ केएस सौन के साथ रहता है। 14 मार्च को संजय ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकला था लेकिन फिर लौटा नहीं। संजय मूलरूप से पिथौरागढ़ के मूनाकोट का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें