एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

होलीमय हुआ भीमेश्वर महादेव मंदिर

Nainital Updated Mon, 18 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भीमताल। स्वयं सिद्धा महिला कल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक होली गायन कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिलाएं होली के रंग में जमकर थिरकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को होली का शुभारंभ गणेश स्तुति विघ्न के दाता विघ्न विनाशन गीत के साथ किया गया। तत्पश्चात महिलाओं ने ऊंचे भवन पर्वत पर तू बड़ी भाग भाग सुहाव भरी, होली खेले पशुपति नाथ आदि गीतों के साथ होली गायन किया गया। महिलाओं में होली का ऐसा रंग चढ़ा कि होली गायन के दौरान कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग महिलाएं भी जमकर थिरकीं। देर सायं तक होली गायन जारी था।
इस मौके पर सुषमा जोशी, दया डालाकोटी, जानकी उपाध्याय, कौमुदी जोशी, शोभा चौबे, मंजू पंत, आनंदी जोशी, लीला मिश्रा, रश्मि पंत, सुषमा पंत, माहेश्वरी सनवाल, बबीता साह, कंचन पंत, विमला जोशी, किरन जोशी, तुलसी गोस्वामी, कमला सांगुड़ी, सुनीता अहलुवालिया, सरस्वती जोशी, कविता गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें