एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उप महासचिव चुनने को 103 डेलीगेट ने डाले वोट

Nainital Updated Mon, 18 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टॉफ एसोसिएशन के कुमाऊं इकाई के उप महासचिव पद के लिए रविवार को कुसुमखेड़ा स्थित एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय में मतदान हुआ। उप महासचिव पद के लिए कुमाऊं के लिपिक वर्ग से जगदीश सिंह और एके बबेजा प्रत्याशी हैं। कुमाऊं के 103 डेलीगेट ने वोट डाले। उड़ीसा के चुनाव अधिकारी की देखरेख में मतदान हुआ। एसबीआई के ऑफीसर्स महासंघ के जोनल महासचिव महेंद्र कुमार तड़ागी ने बताया कि मतपेटियां सील कर दिल्ली स्थित एसबीआई आफिस भेजी गई है। कुमाऊं के उप महासचिव पद के पत्ते दिल्ली में 19 मार्च को मतगणना में खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें