ज्योलीकोट। महिलाओं का शराब विरोधी आंदोलन आज सातवें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने पांच बजे तक दोनों दुकानों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और शराब की दुकान को खुलने नहीं दिया।
ज्योलीकोट में शराब की दुकानों को बंद करने के लिए महिलाएं आंदोलन कर रही हैं। इसी क्रम में रविवार को भी महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक डा.नारायण सिंह जतंवाल ने महिलाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि शराब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अभिशाप बन गई है और मातृशक्ति को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह डीएम से वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इस दौरान डा.ललित जोशी, देवेेंद्र कोटलिया, हरीश शास्त्री, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, हरीश बिष्ट, हरगोविन्द रावत, पुष्पा जोशी, कमला चौहान आदि महिलाएं मौजूद थी।