एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कार्बेट पार्क में सप्ताह भर में तीसरे बाघ का शव मिला

Nainital Updated Sun, 02 Jun 2013 05:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में सप्ताह भर में तीसरे बाघ का शव मिला है। मिल रहे बाघाें के शव देखकर लगता है कि उनकी मौत कई दिन पहले हुई है। लिहाजा सीटीआर प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को मिला बाघ का शव ढेला रेंज और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज की सीमा पर ढेला नदी किनारे मिला है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अन्यत्र हुई मृत्यु के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। लगातार तीन बाघों की मृत्यु से विभागीय कार्यप्रणाली पर उंगली उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटीआर के ढेला रेंज की गूजर कैंप वन चौकी नदी के एक छोर पर स्थित है। वहां से 500 मीटर की दूरी पर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के शिवनाथपुर बीट आमपोखरा रेंज में कई दिनों से एक बाघ का शव सड़, गल रहा था। जबकि इस क्षेत्र में कुंभगडार वनग्राम के ग्रामीणों समेत वन गूजरों, उनके मवेशियों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद पूरी तरह से सड़ चुके बाघ की सूचना संबंधित वन क्षेत्र के वनकर्मियों की बजाय सीटीआर के अधिकारियाें को मिली। सूचना मिलने पर सीटीआर के निदेशक समीर सिन्हा, पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक विवेक पांडे, उपनिदेशक डा. साकेत बडोला, एसडीओ जीपी सिंह, रेंजर महेश बिष्ट, जगमोहन रावत ने मौका मुआयना किया। सीमा विवाद सुलझाने के लिए तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद पंचनामा भरा गया। कार्बेट फाउंडेशन ढिकुली के उपनिदेशक डा. हरेंद्र बर्गली की मौजूदगी में डा. भारत सिंह, डा. राजीव सिंह ने शव का पोस्टमार्टम किया। आंतरिक अंग गलने के लिए बिसरा परीक्षण के लिए नमूने भी नहीं लिए गए। डीएनए परीक्षण के लिए पूंछ की बाल भेजे गए हैं। रासायनिक परीक्षण के लिए नाखून का नमूना प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। इस सप्ताह मिले तीनों शवों की दूरी करीब छह किमी आंकी गई है। इन तीनों की मृत्यु की अवधि भी एक ही आंकी गई है। जबकि मृत्यु के कारण भी अज्ञात बताए गए हैं।

--- 01.06.13 को ढेला नदी किनारे सीटीआर के ढेला रेंज और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोेखरा रेंज की सीमा पर बाघ का सड़ा गला शव
--- 29.05.13 को शिवनाथपुर बीट आमपोखरा रेंज तराई पश्चिमी वन प्रभाग में मिला बाघ का तीन दिन पुराना शव
--- 27.05.13 को ढेला रेंज सीटीआर में बिजरानी रेंज की सीमा से सटे पूर्वी ढेला बीट के कक्ष संख्या 11 में मिला तीन वर्षीय बाघ का चार दिन पुराना क्षत विक्षत शव।
विज्ञापन

--- 18.04.13 को दाबका नदी छोई में तीन वर्षीय बाघिन का हुआ था शिकार, कोसी नदी के निकासी गेट छोई के पास झाड़ियों में मिला था बाघिन का ताजा क्षतविक्षत शव।
--- इस वर्ष 08.03.13 को पवलगढ़, कालाढूंगी रेंज में बाघ के शावक की मृत्यु हुई।
--- 02.03.13 को देचौरी रेंज भदरगढ़ी नाले के पास बेलगढ़ बीट के कक्ष संख्या तीन में मिले बाघ, गुलदार के क्षत विक्षत शव।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें