एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हल्द्वानी के तहसीलदार वाजपेयी बने चमोली के एसडीएम

Nainital Updated Thu, 11 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। उत्तराखंड में तहसीलदार संवर्ग के एलाइड पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नत कर उपजिलाधिकारी बना दिया है। पदोन्नत अधिकारियों की अलग-अलग जिलों में तैनाती का आदेश भी जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2005 बैच के एलाइड पीसीएस हल्द्वानी के तहसीलदार एपी वाजपेयी को चमोली जिले में एसडीएम बनाया गया है। नैनीताल के तहसीलदार परितोष वर्मा को टिहरी में एसडीएम का दायित्व सौंपा गया है। तहसीलदार कालाढूंगी रिंकू नेगी को अल्मोड़ा, रामनगर के तहसीलदार विजय नाथ शुक्ला को उत्तरकाशी, देहरादून में तैनात तहसीलदार हर गिरी को उत्तरकाशी, सितारगंज तहसीलदार रिचा सिंह को चंपावत, हरिद्वार, लक्सर के तहसीलदार सोहन सिंह को हरिद्वार जिले में उपजिलाधिकारी बनाया है। देहरादून विकास प्राधिकरण में तैनात मीनाक्षी रावत को भी पदोन्नत किया गया है। श्रीनगर में तहसीलदार कुसुम चौहान को पौड़ी जिले में उपजिलाधिकारी बनाया गया है। सोनिया पंत को पौड़ी से पौड़ी जिले में ही एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें