एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नहर में गिरने से प्लंबर की दर्दनाक मौत

Nainital Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। जजी के पास नहर में गिरने से एक प्लंबर की मौत हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव सुशीला तिवारी अस्पताल के पास बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोरचरी भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति को नहर में गिरते हुए कई लोगों ने देखा था लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे नैनीताल रोड स्थित जजी के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को नहर में गिरते देखकर शोर मचा दिया। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और नहर में गिरे व्यक्ति की स्थानीय लोगों की मदद से तलाश शुरू कर दी। करीब 6:30 बजे व्यक्ति एसटीएच के पीछे नहर के पानी को दो स्थानों को मोड़ने के लिए लगे तीनताश में जाकर फंस गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नहर में पानी के तेज बहाव में टकराने से सिर फटने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। व्यक्ति की पहचान चंदन मेहरा (42) शांति नगर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार चंदन की शिनाख्त उसके साढ़ू भाई गोपाल बिष्ट ने की। चंदन का शांतिनगर में अपना मकान है। पुलिस ने बताया कि चंदन रोजमर्रा की तरह रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकला था। चंदन की मौत से उसकी पत्नी ममता और बेटियों गुंजन (14) और खुशी (7) का रो-रोकर बुरा हाल है। चंदन की पत्नी ममता आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाती है। आंगनबाड़ी केंद्र से ममता को जो वेतन मिलता है, उसी से घर खर्च चलता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें