एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोने की रफ्तार से ग्राहक ‘बोल्ड’

Nainital Updated Thu, 29 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। रुपये में तगड़ी गिरावट से सोने ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि ग्राहक ही ‘बोल्ड’ हो गया है। कई बार सोने ने उछलकूद मचाई, लेकिन हल्द्वानी बाजार से ग्राहक कभी नहीं टूटे। बुधवार को सोना 35 हजारी हुआ तो बाजार से ग्राहक ही गायब हो गए। चांदी भी 60 हजारी हो गई। जबर्दस्त उछाल से दो दिन से सर्राफा दुकानों में सन्नाटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने में यह अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। इससे पूर्व अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में सोना 31 हजार से टूटकर 26 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक बिका था। इसके बाद सोने में उछाल आता गया। तीन-चार दिनों से लुढ़कते रुपये ने सोने के दामों को इतनी हवा दी कि सोना आम आदमी की पहुंच से ही नहीं, मध्य वर्ग के लोगों की पहुंच से भी दूर चला गया। बुधवार को रुपया 66.24 के नए निचले स्तर से भी नीचे गिर गया तो सोना एकदम 34 हजार पहुंच गया। दिल्ली, मुुंबई महानगरों में जिस दाम पर सोना बिकता है, उससे एक दो हजार अधिक दामों पर सोना हल्द्वानी में बिकता है। बुधवार शाम को हल्द्वानी बाजार में सोना 35 हजारी हो गया। सोने की जबर्दस्त रफ्तार से ग्राहक बोल्ड हुए तो सोना कारोबारी भी माथा पकड़कर बैठ गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें