एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थक भिडे़, पथराव

Nainital Updated Wed, 18 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच लाठी, डंडे और पत्थर चले। बीचबचाव करने गए पुलिसकर्मियों पर भी पत्थर फेंके गए। पुलिस ने बेकाबू समर्थकों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। मारपीट, पथराव और भगदड़ में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सनवाल, कांग्रेसी नेता संजय नेगी और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास भगत समेत कई लोग घायल हो गए। पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और भगदड़ में कई बाइकें गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों गुटों के समर्थकों के बीच सुबह से शुरू हुआ टकराव रात तक चलता रहा, जिसमें पुलिस को कई बार लाठियां भांजनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे ठंडी सड़क पर एबीवीपी और एनएसयूआई समर्थकों के बीच जुलूस निकालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर लात घूसों और डंडों से हमला कर दिया। एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। एनएसयूआई समर्थकों ने विधायक बंशीधर भगत के पुत्र विकास भगत और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सनवाल को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। पथराव में दीपक का सिर फूट गया। भड़के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस नेता संजय नेगी और मोहन पलड़िया की जमकर तुड़ाई की। मारपीट और पथराव होने पर बीच बचाव में गई पुलिस पर दोनों पक्षों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दोनों पक्षों के समर्थकों को दौड़ाया। भगदड़ और लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए। बाद में पुलिस ने कालेज के आसपास से दोनों गुटों के समर्थकों को खदेड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें