एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आठ गांवों में नहीं हो रहा टीकाकरण

Nainital Updated Fri, 20 Sep 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के तुषराड़ गांव में तैनात एएनएम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उपकेंद्र में नई एएनएम की तैनाती नहीं की है। एएनएम की तैनाती नहीं होने से तुषराड़ उपकेंद्र से जुड़े आठ गांवों के बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है। इधर, गुरुवार को पूर्व में तैनात एएनएम के पिता और भाई ने राजस्व पुलिस में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 14 सितंबर को तुषराड़ उपकेंद्र में तैनात एएनएम शिऊली बाला विश्वास (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसके पिता डा. गोविंद विश्वास की तहरीर पर राजस्व पुलिस शिऊली के पति उत्तम बाला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। ग्राम प्रधान हेमलता कफल्टिया और सामाजिक कार्यकर्ता हेम कफल्टिया ने बताया कि 14 सितंबर को तुषराड़ उपकेंद्र से जुड़े रैकूना, जमराड़ी, पैटना, रमैलागांव, पुटपुड़ी समेत आठ गांवों के कई बच्चों का टीकाकरण होना था। उसी दिन एएनएम शिऊली की मौत के कारण उनका टीकाकरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि हफ्ता भर बीतने के बाद भी विभाग ने गांव में नई एएनएम तैनात नहीं की गई है। उन्होंने शीघ्र एएनएम की तैनाती कर बच्चों का टीकाकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें