एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों का बोनस बढ़ा

Nainital Updated Thu, 26 Sep 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। गांव-गांव में डाकघर खोलकर ग्रामीणों को घर बैठे पैसा जमा करने, आरडी खोलने और पैसा निकालने के अलावा तमाम सुविधाएं मुहैया कराने वाले ग्रामीण डाक सेवकों के बोनस में वृद्धि कर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राहत दी है। डाक सेवकों को अब 3500 रुपये बोनस मिलेगा। सभी डाकघरों में जल्द जीओ पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक वर्षोँ से बोनस, वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन करते आए हैं। दो दिन पूर्व हल्द्वानी में हुए डाक सेवकों के अधिवेशन में मांगें मनमाने के लिए रणनीति बनाई गई। दरअसल, डाक सेवक विभाग की उदासीनता के शिकार हैं। यह डाक सेवक गांव-गांव में डाकघर खोलकर बैठें हैं और ग्रामीणों को घर बैठे पैसा जमा करने, आरडी खोलने और पैसा निकालने के अलावा तमाम सुविधाएं मुहैया कराते हैं लेकिन इनकी सुविधाओं का कोई ध्यान नहीं रखता। इस बार दीपावली, नवरात्रि से पहले बोनस में वृद्धि होने से डाक सेवकों को थोड़ी राहत मिली है। डाक सेवकों ने कहा है कि यह उनका हक था। वह अन्य मांगों के लिए उच्चाधिकारियों से मिलेंगे। नैनीताल मंडल के करीब 839 डाक सेवक हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें