एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तिवारी को बधाई देने लखनऊ जाएंगे

Nainital Updated Thu, 10 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रामनगर। प्रदेश के पूर्व सीएम पंडित नारायण दत्त तिवारी का 89वां जन्मदिन निरंतर विकास संपर्क समिति उल्लास के साथ मनाएगी। लखनऊ में उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में समिति के अध्यक्ष मोहन पाठक ने कहा कि 18 अक्तूबर को कुमाऊं में तिवारी के जन्म दिन पर रक्तदान, फल वितरण जैसे कार्यक्रम होंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार को पूर्व सीएम के अनुभव का लाभ समय-समय पर लेना चाहिए। क्योंकि विकास पुरुषों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डा. निशांत पपनै ने कहा कि उनसे नैनीताल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया जाएगा। वार्ता में गणेश भंडारी, राहुल छिम्वाल, देवेंद्र चिलवाल, गंगा सिंह, अवधेष त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें