एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कालाढूंगी को जिला मुख्यालय बनाने की मांग

Nainital Updated Thu, 24 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कालाढूंगी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेश शर्मा के नेतृत्व में कालाढूंगी कोटाबाग क्षेत्र के पूर्व क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत तथा पूर्व प्रधानों ने कालाढूंगी में जिला मुख्यालय बनाने का बीड़ा उठा लिया है। गुलजारपुर बंकी स्थित शर्मा निवास पर बैठक में जिला मुख्यालय कालाढूंगी में लाये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में पहुंचे सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी इसको कालाढूंगी हित में बताया। शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से कालाढूंगी विकास के लिए तरस रहा है, तथा स्थिर स्थिति में है। सरकार एवं सरकार के नुमाइन्दे कभी यहां के विकास के लिए सार्थक प्रयास नहीं करते। जहां मुख्यमंत्री अन्य शहरों मे आकर 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे है, वहीं कालाढूंगी के लिए 30 करोड़ रूपये भी सरकार के पास नहीं है, शर्मा ने कहा कि यहां जिला मुख्यालय स्थापित हो जायेगा तो विकास अपने आप होने लगेगा। नैनीताल एक पर्यटक स्थल है। उन्होंने मांग की जिला न्यायालय हल्द्वानी एवं जिला मुख्यालय को कालाढूंगी में स्थापित किया जाए। बैठक में सभी ने मिलकर इस मांग को लेकर आंदोलन चलाये जाने की भी बात कही, इस दौरान सीजी गोस्वामी, त्रिभुवन कन्याल, बिशन नगरकोटी, मो. इकबाल, प्रदीप नेगी, आन सिंह कन्याल, दिवान सिंह बसेड़ा, मनोज शर्मा, भुवन भट्ट, मोहन नेगी, जाहिद हुसैन, कृष्ण चन्द्र, दीपक तिवारी, मोहन सिंह मियां, कैलाश जोशी, पूरन भट्ट, कविंद्र बिष्ट, पृथ्वीपाल सिंह बिष्ट, नरेेंद्र खनायत, मोहन राम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें