एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सूचनाओं के आदान-प्रदान और सुरक्षा उपायों पर चरचा

Nainital Updated Sat, 26 Oct 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। रेलवे सुरक्षा, अपराधियों से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान और जहरखुरानी को लेकर यूपी-उत्तराखंड के रेलवे सुरक्षा अधिकारियों की एक बैठक बृहस्पतिवार को एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनके कार्यालय में हुई। एसपी सिटी ने बताया कि बैठक में तमाम बिंदुओं पर चरचा हुई। जिनके जरिए ट्रेनों में होने वाली घटनाएं, उनकी सुरक्षा, स्टेशनों की सुरक्षा, जहरखुरानों से बचाव आदि के लिए दोनों राज्यों के रेलवे सुरक्षा बल मिलकर काम करेंगे। एक दूसरे को सूचनाएं देने पर भी सहमति बनी। बैठक में बरेली आरपीएफ के एसीपी वीके सक्सेना, इंस्पेक्टर एनएस गर्ब्याल, सीओ लालकुआं प्रमोद कुमार, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, एसओ काठगोदाम संजय पांडे, एसओ जीआरपी कैलाश भसोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें