रामनगर। अमर उजाला युवान छात्रों को अपडेट करता है और नई जानकारियों के समावेश की वजह से ही विद्यार्थियों का रुझान इसकी तरफ बढ़ रहा है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के अध्यापक राजपाल सिंह नेगी ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं साप्ताहिक पत्रिका युवान को पढ़ने में रुचि दिखा रहे है।
कक्षा 9 के छात्र निखिल नैनवाल और छात्रा स्वीकृति फर्त्याल को उगता सूरज कालम बेहद पसंद है। 10वीं के छात्र विकास और मयंक रावत को ब्रेन ड्रिल में पूछे गए चुनौतिपूर्ण प्रश्नों को हल करना काफी अच्छा लगता है। कक्षा 11 की छात्रा जूली पांडे, सोनाली टम्टा को उलझे धारों वाले कालम में छात्र जीवन से संबधित समस्याओं के समाधान पढ़ना पसंद है। कक्षा 12 की चित्रा मियान, ऋतु पांडे निकिता और विनीता को कंप्यूटर, तकनीकी ज्ञान से संबधित लेख ज्ञानवर्धक लगते हैं। प्रधानाचार्य प्रेमराज सिंह चौहान, हिंदी प्रवक्ता खीमानंद पंत कहते हैं कि युवान छात्रों को भविष्य की नई राह दिखाता है।