रामनगर। कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके बलिदान को याद करते हुए देश में उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही सरदार बल्लभ भाई पटेल का स्मरण कर उन्हें भी पुष्प अर्पित किए गए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा द्वारा सस्ती लोकप्रियता के लिए गलत तरीके अपनाने की निंदा करते हुए एसडीएम, सीओ, कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डा. निशांत पपनै, दिनेश लोहनी, अतुल अग्रवाल, विमला रावत, अनिल अग्रवाल, दीप्ति भारद्वाज, आशा बिष्ट आदि मौजूद थे।