एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

2012 से ज्यादा ठंडा 2013-14

Nainital Updated Wed, 13 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हल्द्वानी। अब तक का मौसम देखा जाए तो यह साल पिछले साल की अपेक्षा अधिक ठंडा है। नवंबर के शुरुआती 12 दिनों में ही औसत तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून देर से लौटने के कारण इस बार ठंड अधिक पड़ेगी। अगले कुछ दिनों में बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो.एचएस कुशवाहा के मुताबिक 2012 की अपेक्षा इस साल तापमान में कमी आई है, इसका असर आगे भी जारी रहेगा। प्रो.कुशवाहा ने बताया कि नवंबर-2012 के शुरुआती 12 दिनों का औसत तापमान अगर देखा जाए तो यह करीब 27.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस दौरान न्यूनतम तापमान करीब 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल औसत अधिकतम तापमान 24.6 है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 12.8 है। प्रो.कुशवाहा के मुताबिक इस साल न्यूनतम तापमान में जरूर कुछ कमी आई है। पिछले दिनों में मौसम में आए बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें